कपूरथला में मंदिर के नजदीक खड़ी डबल टायरी ट्रॉली चोरी, घटना CCTV में कैद ....
- पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस किया दर्ज, CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा के मोहल्ला ढंडल में खड़ी एक डबल टायरी ट्रॉली को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किए जाने की खबर है। हालांकि चोरी की यह घटना नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित ट्रॉली मालिक की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा में BNS की धारा 303 (2) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI जतिंदरपाल ने भी करते हुए बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के मोहल्ला ढंडल वासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राली में रेत भर कर बेचने का काम करता है। 18 जुलाई की शाम को उसने काम से वापस आकर डबल टायरी ट्राली स्कीम नंबर 3 के मंदिर के पास खड़ी कर वह अपने घर चला गया था। लेकिन जब अगले दिन सुबह आकर देखा तो उसकी ट्रॉली ग़ायब थी। उसने घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे चेक किये तो देखा उसकी ताली को एक अर्जुन महिंद्रा ट्रैक्टर पर आए दो युवको ने चोरी किया है।
फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित मनप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ASI जतिंदरपाल ने बताया कि घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV की फुटेज कब्जे में ले ली है और उसके आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।















No comments