कारगिल दिवस पर कपूरथला के शहीद महिंदर राज को नमन ...
- आप नेता बोले --- पंजाब सरकार करेगी परिवार की हर संभव मदद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
25 वे कारगिल दिवस पर कपूरथला के शहीद डिप्टी कमांडेंट BSF महिंदर राज की शहादत को आज 25 वे कारगिल दिवस पर नमन किया गया। एक समागम दौरान उनकी माता कमला देवी विशेष रूप से पहुंची और शहीद महिंदर राज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीँ पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने शहीद की स्मारक पर पहुंच सलामी भी दी।
इस समागम में शहीद की माता भावुक हो गई और पुत्र के शहीद होने के बाद और उसकी पत्नी और उनके पोते के और से की गई बेरुखी की दुख भरी दास्तान भी सुनाई और बताया की किस तरह समय समय की सरकारों ने उनकी दुखभरी कहानी को ना सुना और ना ही कोई मदद की और ना ही उनकी बहू जो की शहीद मोहिंदर राज की शहीदी के बाद सरकार द्वारा दी गई सरकारी नोकरी का लाभ ले रही है पर वह अपने ससुर के मौत तक के अफसोस पर नही पहुंची और वह अपनी बेटियो और 1500 की वृद्ध पेंशन पर जीने को मजबूर है
दूसरी तरफ इस समागम के आयोजक आप के नेता परविंदर ढोट स्टेट ज्वाइंट सेक्ट्री और कंवर इकबाल ने कहा कि इस शहीद के परिवार की दुख भरी कहानी को केंद्र, पंजाब सरकार और प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है और इनकी हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा की CM मान तो पहले ही इस तरह के शहीद परिवारों के भले के लिए काफी रुचि रखते है। इसी के चलते सरकार ने ऐसे परिवारों की हर संभव सहायता की है और आने वाले समय में भी यह मुहिम जारी रहेगी। इस मौके पर रिटायर्ड DSP गुरनाम सिंह, शेखर कुमार, जगदेव थापर, ओम प्रकाश, सुख, तेजवीर सिंह, मंगा बूलपुर व अन्य हाजिर थे।















No comments