ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला शहर से 14 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर भगा लेजाने का आरोप ...

- नाबालिक लड़की के पिता की शिकायत पर सिटी थाना में FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सिटी थाना क्षेत्र के कुष्ट आश्रम के नजदीक से एक 14 वर्षीय लड़की के लापता होने की खबर है। लड़की के परिवार में एक पडोसी युवक पर बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137 (2) , 96 के तहत FIR दर्ज कर लड़की और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने करते हुए बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुष्ठ आश्रम के नजदीक रहने वाले की व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कोमल (काल्पनिक नाम) जो कि लगभग 14 वर्ष की है। कोमल ने पांचवी क्लास तक पढ़ने के बाद वर्ष 2021 में ही पढ़ने से हट गई थी। और वह घर में ही रहकर घर का काम करती थी। 

शिकायत कर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक लडका अजय कुमार पुत्र रूपेश भी रहता है। जो कि 13 जुलाई को उनकी लड़की कोमल को सुबह लगभग 8 - 9 बजे शादी का झांसा देकर कहीं भाग ले गया है। उसने अपनी बेटी की तलाश अपने स्तर पर की लेकिन वह नहीं मिल पाई है। 

नाबालिक लड़की के पिता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए जाँच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि लड़की तथा आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।  

No comments