कपूरथला के संतपुरा में एक घर को चोरो ने बनाया निशाना --- 2 अंगूठियां, 580 US डॉलर चोरी ..
- घटना को अंजाम देने से पहले CCTV के तार भी काटे, FIR दर्ज कर पुलसि जाँच में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने संतपुरा में गुरुद्वारा बाबा ठाकर सिंह के नजदीक एक घर से दो सोने की अंगूठियां, 580 अमेरिकन डॉलर व एक मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। अज्ञात चोरो ने घटना को अंजाम देने से पहले CCTV के तार भी काट दिए थे।
शिकायतकर्ता वरियाम सिंह निवासी संतपुरा गली नं. 4 दशमेश कालोनी ने पुलिस को बताया कि वह फैमिली पैंशन लेता है। उसके तीन बच्चे है। एक बेटा व बेटी विदेश में रहते है। सबसे छोटी बेटी मध्यप्रदेश में विवाहित है। 13 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे वह अपने बड़े भाई को मिलने के लिए मॉडल टाउन गया था। शाम 6 बजे जब वह वापिस घर लौटा और मेन गेट खोल कर लॉबी का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
वहीँ स्टोर में पड़ी लोहे की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से दो सोने की अंगूठियां, 580 अमेरिकन डॉलर व एक मोबाइल फोन चोरी होइ चुका था। जब चेक किया तो मालूम हुआ अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की तार काट कर रसोई की खिड़की की जाली काटी और खिड़की खोल कर घर के अंदर दाखिल हुए और उक्त सामान को चोरी कर फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।















No comments