ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने 2 नशा तस्करों को किया काबू, FIR ....

 - तस्करों से 25 ग्राम हेरोइन तथा एक देसी पिस्तौल बरामद पुलिस की पूछताछ जारी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की CIA स्टाफ की टीम ने अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहीम के दौरान हाइवे पर दो बाइक सवार नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 25 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा रौंद बरामद किये है। इसकी पुष्टि CIA स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करो के खिलाफ थाना ढिलवां में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।  

CIA इंचार्ज जनरल सिंह से मिली जानकारी अनुसार CIA स्टाफ में तैनात SI लाभ सिंह पुलिस पार्टी सहित साथ अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान ढिलवां से कच्चे रास्ते से होते हुए जीटी रोड की तरफ जा रहे थे। तो सामने से एक स्प्लेंडर बाइक नंबर ( PB-24-C-0156 ) पर दो नौजवान आते हुए दिखाई दिए। जिन्होंने पुलिस पार्टी को देख घबराकर बाइक पीछे की तरफ मोड़ ली। लेकिन तेजी से मुड़ते हुए युवको की बाइक स्लिप हो गई और वह गिर गए। 

पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 25 ग्राम हेरोइन तथा एक देसी पिस्टल बरामद किया। जिसका वह लाइसेंस पेश नहीं कर सके। आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र तरलोक सिंह वासी बिआस छोटा बुद्धा थेह तथा सुखवंत सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी रईया जिला अमृतसर के रूप में हुई है।  

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ थाना ढिलवां में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दिलबाग सिंह के खिलाफ पहले भी NDPS के 6 मामले दर्ज है। और सुखवंत सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है। 

No comments