ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, घटना CCTV में कैद ... ?

- अज्ञात के खिलाफसिटी थाना में FIR दर्ज कर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के अजीत नगर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक के चोरी होने की घटना घटी है। हालांकि बाइक चोरी करते हुए चोर घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गया है। वहीँ पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI जसवंत सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और मामले की जांच की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित तालेश्वर शर्मा लछमन पुत्र शिव कुमार शर्मा वासी अजीत नगर में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी बाइक को घर के बाहर गली में गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ खड़ी कर घर गया था। लेकिन जब कुछ देर बाद यह बाहर आया तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। उसने अपने तौर पर बाइक की तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा। उसने घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे को चेक किया तो चोर की यह घटना कैद हो गई है। फुटेज में देखा तो एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर गली में आया और बाइक को चाबी लगाकर स्टार्ट करके ले गया।   

वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के जांच अधिकारी ASI जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। और घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।   

No comments