ब्रेकिंग न्यूज़

श्री शनि जयंती शोभायात्रा --- जय जय शनिदेव के जयकारे लगाते हुए सेंकडो भक्तों ने किया नमन .....

शनि भक्तो ने किये ज्योति स्वरूप के दर्शन   

- नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सहित कई नेता भी हुए नतमस्तक, धार्मिक संस्थाओ के सदस्यों ने भी शनि महाराज को किया नमन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


श्री शनि देव महाराज की जयंती के उपलक्ष में आज शनिवार को शाम श्री शनिधाम मंदिर शालीमार बाग प्रबंधक कमेटी दवारा श्री शनिदेव महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली है। शोभायात्रा के आरम्भ से पहले मदिर परिसर में विधिवत पूजार्चना की गई। जिसमें शनि सेंकडो भक्तों ने आस्था पूर्वक श्री शनिदेव महाराज के जयकारे लगते हुए ज्योति स्वरूप के दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त की। वही इस शोभायात्रा में शहर के धार्मिक राजनितिक नेताओ व अन्य गणमान्यों लोगो ने भी नतमस्तक होकर आस्था वयक्त की है।   

बता दें कि श्री शनिधाम मंदिर शालीमार बाग परिसर से एक सुंदर पालकी में श्री शनिदेव महाराज तथा श्री साईं जी के ज्योति स्वरूपों को विराजमान कर शोभा यात्रा का आरंभ किया गया। शोभायात्रा में शनि भक्तो द्वारा जय जय शनिदेव तेरी जय हो के जैकारे लगते हुए माहौल भक्तिमय कर दिया। 
  
श्री शनि महाराज की जयंती के उपलक्ष में आयोजित की गई शोभायात्रा शालीमार बाग के नजदीक मंदिर से आरम्भ हुई और जलौखाना से होते हुए सदर बाजार और विब्भिन्न क्षेत्रों से होकर श्री शनि धाम मंदिर शालीमार बाग में संपन्न हुई।  
इस शोभा यात्रा में रमन मल्होत्रा, संजय पुरी, गौरव गुप्ता, सुरेश पाली, कुलदीप सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन उमेश शारदा, श्याम सुंदर अग्रवाल, दीपक सलवान, सुभाष मकरंदी, नरेश पंडित, अवी राजपूत आदि कई नेता मौजूद थे। 


No comments