कपूरथला जिले में CASO ऑपरेशन जारी --- 100 घरों में सर्च करने में जुटे 250 कर्मी ....
- नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में पुलिस टीमें ले रही तलाशी, 326 के आरोपी सहित कुछ संदिघ्ध काबू
- SSP बोली, गैंगस्टर लखबीर लंडा से जुड़े लोगों पर भी ऑपरेशन जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में में नशा तस्करो के खिलाफ जारी मुहीम में आज जिले की चारो सब डिवीज़नों में CASO ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन जिले में नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक जारी है। जिसमे 250 पुलिस कर्मी और अधिकारी सुबह से ही संदिघ्ध घरों में सर्च में जुटे हुए है। इस मोके पर SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि जिले की चारो सब डिवीज़नों में नशे के हॉटस्पॉट एरिया के लगभग 100 घरो में सर्च की जा रहे है। और CASO के साथ साथ गैंगस्टर लखबीर लंडा गेंग से जुड़े लोगो की भी तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है।
बता दे कि SSP वत्सला गुप्ता की निगरानी में नशा तस्करो के खिलाफ मुहीम में आज रविवार सुबह से ही जारी किये CASO आपरेशन में चारो डिवीज़नों के DSP, सभी थानों के SHO तथा पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों व शरारती तत्वों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत स्पैशल नाकाबंदी, गश्त कर संदिग्ध घरो सर्च भी की गई है। कपूरथला शहर में मोहल्ला सुंदर नगर, मेहताबगढ़, बक्करखाना, उच्चा धोड़ा, मोहल्ला किल्लेवाला में पुलिस की टीमों ने नशा तस्करों के घरों में चैकिंग की गई।
इस सर्च अभियान दौरान जिन लोगों के खिलाफ पहले आबकारी व NDPS एक्ट के कई मामलें दर्ज थे। तथा जमानत पर छूट कर आने पर फिर नशा बेचने का कारोबार करते थे। उनकी लिस्ट तैयार कर लगभग 100 घरो को सर्च करने का टारगेट है। जबकि एक 326 के आरोपी
सहित कुछ लोगो को राउंडअप भी किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक SSP वत्सला गुप्ता ने बताया कि अभी तक एक उच्चा धोडा क्षेत्र में एक आरोपी से शराब बरामद होने के बाद मामला दर्ज किया है। और गांव नवां पिंड भट्ठे में एक 326 का आरोपी काबू किया है। वहीँ गैंगस्टर लखबीर लंडा गिरोह से जुड़े लोग जो कि जिले में फ़ोन कर फिरौती मांगने और फायरिंग कर दहशत फेलाने वाले आरोपिओ के लिए भी सर्च जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि डिटेल रिपोर्ट शाम को CASO ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही बताई जा सकती है।















No comments