कपूरथला में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, क्षेत्र में मातम का माहौल ....
- मंड क्षेत्र के गांव महिवाल में हुई घटना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव महिवाल में ट्रेक्टर पलटने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी गांव महिवाल के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार मृतक गुरविंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि गुरविंदर सिंह नया घर बनाने के लिए वह किसी काम से ट्रैक्टर पर सवार होकर घाट के ऊपर से जा रहा था। तभी किसी कारणवश ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और घाट से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर पलट गया। और गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने यह भी बताया कि गुरविंदर सिंह बहुत ही मेहनती और परिश्रम करने वाला युवक था और उसके भाई के विदेश चले जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी। कई वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद वह नया घर बनवाने में जूता हुआ था।
गुरविंदर सिंह की मौत के बाद उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने यह भी बताया कि गुरविंदर सिंह की पत्नी और दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का 10 वर्ष और एक लड़की 7 वर्ष की है।















No comments