दुखद: खबर --- कपूरथला के कांग्रेसी नेता तथा समाज सेवक नवीन सभरवाल की माताजी का देहांत ...
- लक्ष्मी नगर शमशान घाट में आज 8 जून शनिवार शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कांग्रेसी नेता, समाजसेवक और श्री ब्रह्मकुंड शनि मंदिर के प्रधान नवीन सभरवाल की माता श्रीमती राजदुलारी सभरवाल का आज अल्प बीमारी दौरान हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। इस दुखद समाचार से उनके परिजनों तथा परिचितों में शोक की लहर है। और प्रदेश के धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक नेता परिवार को इस दुख की घड़ी में दुःख प्रकट करते हुए संत्वना दे रहे हैं।
समाज सेवक नवीन सभरवाल ने दुखी मन से बताया कि उनके माताजी श्रीमती राजदुलारी सभरवाल कुछ दिन पहले बीमार हुए थे और वह स्वस्थ भी हो गए थे, लेकिन आज सुबह अचानक ह्रदय गति रुकने से उनका स्वर्गवास हो गया है।
वहीँ उन्होंने यह भी बताया कि माताजी श्रीमती राजदुलारी सभरवाल का अंतिम संस्कार आज 8 जून शनिवार शाम को लक्ष्मी नगर शमशान भूमि कपूरथला में संपन्न होगा।















No comments