ब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को महिला कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप ..... ??

- लेडी कांस्टेबल का भाई किसान संघर्ष कमेटी कपूरथला का संगठन सचिव 

- CISF की लेडी कांस्टेबल हिरासत में, कंगना ने महिला कर्मी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

चंडीगढ़ के एयरपोर्ट परतैनात CISF की महिला कर्मी कुलविंदर कौर पर BJP की MP और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। कंगना हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP की टिकट पर सांसद चुनी गई हैं। जिसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। 

थप्पड़ मारने का पता चलते ही CISF अधिकारियों ने महिला जवान को हिरासत में ले लिया। उसे बैठाकर पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने कंगना पर हाथ क्यों उठाया। जिस महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा, उसका नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। 

बता दे कि जब कंगना आज दोपहर गुरूवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही थी। चर्चा यह भी है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना की पंजाब की महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच कोई बहस हुई। जिसके बाद थप्पड़ मारने की नौबत आ गई। 

कंगना इसके बाद दिल्ली रवाना हो गई। दिल्ली पहुंचकर कंगना रनोट ने CISF की महानिदेशक नीना सिंह को शिकायत की है। जिसमें कंगना ने कहा कि एयरपोर्ट के कर्टन एरिया में कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उनसे बहस की और थप्पड़ मारा।  

कंगना ने महिला कर्मी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं इस घटना से एयरपोर्ट पर 10 से 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस पूरे मामले की जांच के लिए CISF के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है। 

No comments