ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री भद्रकाली जी के मेले का शुभारम्भ --- हज़ारो भक्तो की मनोकामनाएं होती है पूरी ...

- एक सप्ताह पहले ही भक्तो का लगने लगा ताँता, आज 501 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का हुआ आयोजन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री भद्रकाली जी के 77वें मेले के उपलक्ष में रविवार आज सुबह मंदिर परिसर में 501 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों के उत्साह के चलते 501 से भी अधिक लोगों श्रद्धापूर्वक पाठ करते हुए महामाई का गुणगान किया। जबकि 2 जून को माता भद्रकाली मेले के उपलक्ष में शनिवार को मंदिर में झंडे की स्थापना कर वार्षिक मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के उचित प्रबंध भी किये हुए है।  

बता डे कि हर वर्ष देश विदेश से आने वाले हज़ारो महामाई के भक्त मेले के दिनों में मंदिर में विराजमान पिंडी स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पूजा अर्चना करते है। और मेले से एक सप्ताह पहले ही भक्तो का लगने तांता लगना शुरू हो जाता है।  

माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, उपचेयरमैन भूपिंदर आनंद ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे 501 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। लेकिन इससे कहीं अधिक माँ के भक्तो ने अपनी उपस्तिथि लगाई। 

उन्होंने यह भी बताया कि कल 27 मई दिन सोमवार को सायं 5 बजे विशाल शोभायात्रा शालीमार बाग श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से आरंभ होगी। जोकि शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई रात 11 बजे शेखूपुर में माता भद्रकाली मंदिर में पहुंच कर संपन्न होगी। शोभा यात्रा की तैयारिओं में सेकड़ो भक्त जुड़े हुए है।  


No comments