कपूरथला में एक व्यक्ति से बंबीहा गैंग के नाम पर मांगी फिरौती, FIR दर्ज ...
- चार विभिन्न विदेशी नंबरों से पीड़ित को आई वाट्सएप काल
- रकम न देने पर बच्चों सहित जान से मारने की दी धमकी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक वयक्ति को गैंगस्टर दविंदर सिंह बंबीहा गेंग के नाम पर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को अलग-अलग विदेशी नंबरों से आठ बार धमकी भरे काल व वायस मैसेज वाट्सएप पर आ रहे थे। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर सिंह बंबीहा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कपूरथला वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की शाम 4 बजे उसे आठ बार चार अलग-अलग विदेशी नंबरों से उसके वाट्सएप नंबर पर धमकी भरे काल और वायस मैसेज आए है। जिसमे फ़ोन करने वाले अज्ञात ने उससे कहा कि वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा नहीं तो 25 लाख रुपये की रकम तैयार रखे। पीड़ित के अनुसार काल करने वाला ने यह भी कहा कि वह दविंदर सिंह बंबीहा गैंग से बोल रहा है।
थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ASI नवीन कुमार मामले की जाँच कर रहे हैं। फ़िलहाल धमकी भरे काल वाले सभी नंबर बंद आ रहे है।















No comments