Breaking ---- कपूरथला शहर में गुजरात पुलिस की दबिश ..... ??
- गुजरात में पकड़ी गई करोड़ो की अवैध शराब के तार जुड़े कपूरथला से, एक को किया राउंड अप
- पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में आज गुजरात पुलिस ने अवैध शराब से जुड़े एक मामले को लेकर दबिश दी है। और इस संबंध में शराब व्यवसाय से जुड़े एक नजदीकी रिश्तेदार को राउंडअप भी किया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले गुजरात में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई करोडो की अवैध शराब के मामले को लेकर गुजरात पुलिस कपूरथला देर रात आ गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात चुनावो की वजह से पुलिस की सख्ती के चलते गुजरात पुलिस ने कुछ दिन पहले बड़ी मात्रा में करोडो रुपए की शराब पकड़ी थी। इसके बाद की गई पूछताछ के दौरान उक्त मामले के तार कपूरथला के कुछ लोगो से जुड़े है। जिसको लेकर गुजरात पुलिस ने दबिश दी है।
सूत्रों की माने तो गुजरात पुलिस के साथ कपूरथला पुलिस ने भी सहयोग करते हुए शराब व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति के नजदीकी रिश्तेदार को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। और किसी गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि इस मामले से जुड़े लगभग सभी लोग फिलहाल अंडरग्राउंड है। देर रात एक बड़े शराब कारोबारी को पुलिस ने दबोच भी लि या था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल उक्त कारोबारी परिवार सहित अंडरग्राउंड है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।














No comments