पुलिस चौकी के सामने नाले में मिली सिर कटी लाश, पढ़े ... ??
- पीड़ित परिवार ने थाना के बाहर किया हंगामा, एक राउंडप
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर जिले में थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर के सामने गंदे नाले से एक सिर कटी लाश मिलने की खबर है जिससे दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान आदमपुर वासी कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। जो कि मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या के बाद शव को जलाया गया और फिर नाले में फेंक दिया गया। हत्या करने वाला उसके गांव का ही रहने वाला बता रहे है।
क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पार्टी पहुंच गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप भी किया है। हालांकि, DSP आदमपुर के अनुसार आरोपी के काफी करीब पहुंच गए हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस पार्टी जब जांच के लिए पहुंची तो रिंका के जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद जानकारी परिवार को दी गई। वहीँ घटना स्थल पर पहुँच पीड़ित परिवार द्वारा हंगामा किया गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसे के लेनदेन को लेकर रिंका की हत्या की गई है। परिवार ने क्राइम सीन पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। चौकी अलावलपुर के बाहर परिवार द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। काफी देर तक चौकी के बाहर धरना भी दिया गया।
बता दें कि शनिवार सुबह नाले से शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मृतक के शरीर पर अन्य जगह पर भी काफी घाव थे। जांच के लिए पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए। और आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है।















No comments