ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में हटाए गए 5 आला पुलिस अधिकारियों को मिली नई तैनाती ....

दलजिंदर सिंह को AIG सीआईडी जालंधर किया तैनात   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब में 22 दिन पहले चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए 5 जिलों के SSP को नई पोस्टिंग मिल गई है। जिनमे पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण, मलेरकोटला और बठिंडा के SSP थे। इनमें 4 PPS अधिकारी थे और एक अधिकारी का पारिवारिक सदस्य राजनीति से संबंधित थे। इस वजह से इन्हें हटाया गया था। अब सरकार ने उनकी नई तैनाती के आदेश जारी किये हैं।  

जारी ादेशो में जालंधर रूरल SSP पद से हटाए गए मुखविंदर सिंह भुल्लर को AIG (AGTF) जालंधर लगाया गया है। और दलजिंदर सिंह को AIG सीआईडी जालंधर लगाया। वहीं, वरिंदर सिंह बराड़ को AIG एनआरआई लुधियाना तैनात किया है।   

इसी तरह हरकमल प्रीत सिंह खख को कमाडेंट 27वीं PAP जालंधर तैनात किया है। और बठिंडा SSP रहे हरमनबीर सिंह गिल को कमांडेंट PAP 75वीं बटालियन तैनात किया गया है।  


No comments