ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में अगले दो दिन सरकारी बसों की सवारिओ को झेलनी पड़ सकती दिक्कत ... ??

- PRTC के कच्चे मुलाजिम कल गेट रैलियां करेंगे, बुधवार को घेरेंगे विधानसभा   

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाली सवारिओ के लिए अगले दो दिन परेशानी भरे हो सकते है। कियोंकि पनबस और पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के कच्चे मुलाजिमों ने 12 और 13 मार्च को सरकारी बसें न चलाने का ऐलान किया है। कच्चे कर्मचारियों की लुधियाना में हुई गेट रैली में कर्मी नेताओ ने यह फैसला लिया है।  

बता दे कि PRTC और पनबस के कच्चे मुलाजिम कई दिनों से पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार सरकार उन्हें पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। हर बार हड़ताल के बाद उन्हें मात्र आश्वासन देकर वापिस भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार सभी कर्मचारी सरकार के खिलाफ डटे रहेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है।   

उन्होंने कहा कि PRTC और पनबस कर्मचारियों को लेकर सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। यही कारण है कि कर्मचारियों को यह रुख अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बसों में सफर करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इस दौरान प्राइवेट बसें निरंतर चलेंगी। वहीँ सरकारी बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाएं और सरकारी कर्मचारियों को भी इस दौरान प्राइवेट बसों में किराया देकर सफर करना पड़ेगा। 

बैठक के बाद कर्मचारियों ने बताया कि कल मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद पंजाब में बसें नहीं चलेंगी। कल पूरे पंजाब में कर्मचारी बस अड्‌डों के बाहर गेट रैलियां करेंगे। इसके अलावा 13 मार्च बुधवार को कर्मचारियों ने बजट सेशन के दौरान विधानसभा को घेरने की भी घोषणा भी कर दी है।  

No comments