कपूरथला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, चेहरा बुरी तरह जला हुआ ...???
- लाश के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए मिले, पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर जांच की शुरू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले की सबडिवीजन फगवाड़ा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फगवाड़ा सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO बलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि जंगल में मिली लाश का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है, और हाथ - पैर दोनों किसी कपड़े से बंधे हुए थे। मृतक की पहचान के लिए प्रदेश के सभी थाना में अलर्ट कर दिया गया है।
SHO बलविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गांव खजुरला वासी मनदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह ने बताया कि देर शाम वह रोजाना की तरह सेर करने के लिए बेईं पुल की तरफ गए थे। जहां उन्होंने जंगल में कुछ जीव हिरण और जंगली कुक्कड़ भी देखें। लेकिन जब वह बेईं पुल की तरफ गए जहां पानी की निकासी के लिए एक जगह बनी हुई है .वहां देखा तो एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। ध्यान से देखा तो मृतक व्यक्ति के दोनों हाथ - पैर कपड़े से बंधे हुए थे। और लाश का चेहरा पूरी बुरी तरह से जला हुआ था। चेहरे की हड्डियां ही दिखाई दे रही थी। मनदीप सिंह दवारा पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच संदिग्ध हालात में पड़े शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। और शव को शवगृह में रखवा दिया है।
SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि जंगल में मिले शव की प्राथमिक जाँच में 35-40 वर्षीय प्रवासी युवक लग रहा है। शव की पहचान के लिए आसपास हाइवे पर ढाबे वालो से पूछताछ की जा रही है। और उनके नजदीक CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश के थानों में मृतक की लाश की फोटो भेज कर पहचान के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

















No comments