ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के हिन्दू कन्या कॉलेजिएट स्कूल में 11वीं कक्षा का वार्षिक नतीजा .....

आर्ट्स में हरनील, साइंस में हरमीत और कॉमर्स में किरणदीप ने किया टॉप   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      


दोआबा के मशहूर हिन्दू कन्या कॉलेजिएट स्कूल के लिए यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि सत्र 2023-2024 के लिए 10+1 (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100% रहा है। 
स्ट्रीम के अनुसार आर्ट्स स्ट्रीम में हरनील कौर ने 93.8%, कॉमर्स स्ट्रीम में किरणदीप कौर ने 93.8% और साइंस स्ट्रीम में हरमीत कौर ने 91.2% अंक प्राप्त करके अपनी मेहनत का परिचय दिया है।  

जानकारी अनुसार आर्ट्स में पारुल वर्मा ने 93.4%, कॉमर्स में किरणदीप कौर ने 90.6% और साइंस में ओपिंदरजीत कौर ने 90.6% अंक लेकर अपनी स्ट्रीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्ट्स में गुरजापजोत कौर सौना ने 89.6%, कॉमर्स में प्राची ने 90% और साइंस में केसर ने 90.2% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।   

प्रिंसिपल डॉ. अर्चना गर्ग ने इस अवसर पर टॉपर विद्यार्थियों, उनके गौरवान्वित माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू कन्या कॉलेज और कॉलेजिएट स्कूल ने लड़कियों को सशक्त बनाने और उनकी विलक्षण पहचान के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए ज़िले में सम्मानजनक प्रतिष्ठा अर्जित की है।  

स्कूल के एकेडेमिक इंचार्ज संजीव भल्ला ने इस अवसर पर उच्च उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि संस्था वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए छात्राओं को कौशल आधारित पाठ्यक्रम और नवीनतम ज्ञान प्रदान करने की सुविधा के लिए मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स और आर्ट्स के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए इलेक्टिव विषय उपलब्ध करवा रही है।   

No comments