कपूरथला के एक होटल के सर्वेंट कवार्टर में एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ....
- होटल में कीड़े-मकोड़ो पर दवाई छिड़कने का करता था काम, लखनऊ की फर्म का कर्मी
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाँच की शुरू, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल परिसर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सुचना दे दी है उनके आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया जायगा।
जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को होटल कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आनंद किशोर पुत्र श्याम लाल हाल वासी सुल्तानपुर लोधी रोड मूल वासी गांव हरदोई उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।
सिटी थाना पुलिस के जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल के सर्वेंट कवार्टर में एक कर्मी के बेहोश होने पर साथी कर्मिओ द्वारा सिविल में भर्ती करवाया जिसको ड्यूटी डॉक्टर ने मर्त घोषित किया गया हैं। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक आनंद किशोर लखनऊ की HPC पेस्ट कंट्रोल प्राइवेट लिमिटिड का कर्मी है और कॉन्ट्रक्ट बेस पर कपूरथला के एक होटल में कीड़े मकोड़ो को रोकने हेतू दवाई छिड़कने का काम करता था। और होटल परिसर के सर्वेंट कवार्टर में ही रहता था। यह जानकारी उसके टीम लीडर राहुल तिवारी ने ने भी की है।
वहीँ साथी कर्मिओ ने बताया कि आनंद किशोर बीती रात काम निपटाने व खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे साथी कर्मी उठाने गए तो वह नहीं उठा। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक आनंद किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर उनके ब्यान कलमबद्ध किए जाएंगे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उचित कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
















No comments