ब्रेकिंग न्यूज़

पेंशन महा सम्मेलन ---- "Vote for OPS" पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे -- अमरीक सिंह

पेंशन के लिए आरपार की लड़ाई को तैयार है रेल कर्मचारी ---  सर्वजीत सिंह   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब        

पेंशन हमारा हक है, हम इसे लेकर रहेंगे। यह कहते हुए हजारों रेल कर्मचारी लुधियाना पेंशन महा सम्मेलन में शामिल हुए। पुरानी पेंशन प्राप्ति के महायुद्ध में हर एक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के साथ परिवार सहित शामिल हुआ।  

फ्रंट अगेंस्ट NPS इन रेलवे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अमरीक सिंह ने कहा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है, हम मंजिल के बेहद करीब हैं। अगर एक पेंशन मांगना गलत है तो सोचो चार-चार पेंशन लेना कितना अनैतिक होता होगा। जो राजनैतिक पार्टी हमारे पेंशन के खिलाफ है हम उसे सत्ता से बाहर करके रखेंगे। और यह हमने करके भी दिखाया है और आपके संघर्ष के ताकत के बदौलत ही आज 7 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। और आज के चार राज्यों के जो चुनाव के रुझान आ रहे हैं वह आपके "Vote फॉर OPS" के संघर्ष का ही परिणाम है जो कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार की नींद हराम कर देगी। 

IREF के महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि RCF की धरती से IREF के नेतृत्व व फ्रंट अगेंस्ट NPS इन रेलवे द्वारा शुरू हुआ पेंशन बहाली संघर्ष आज सड़क से लेकर संसद तक गूंज रहा है। देश के अंदर कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली है। इस मुद्दे ने कई राज्यों की सरकारें बनाने या सत्तासीन राजनीतिक पार्टियां जिन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का विरोध किया उन्हें सत्ता से हटाने का इतिहास भी लिखा है, और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी जो हिटलर वादी नीतियों पर कार्य करने के लिए मशहूर है को दो हिस्सों में बांट दिया है, उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जो एक तरफ बयान देती है की पुरानी पेंशन बहाली का कोई विचार नहीं है और दूसरी तरफ कर्मचारियों के मजबूत संघर्ष के आगे झुकते हुए कमेटी बनाने का खेला खेल रही है। सिंह ने कहा कि हमारी बड़ी प्राप्ति  है कि हमने NPS को कानून बनाकर कर्मचारियों का बुढ़ापा बर्बाद करने वाली नेशनल कांग्रेस पार्टी को अपनी नीति वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया और जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी उनमें पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए विवश किया है।  

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल व फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय अतिरिक्त सचिव भरत राज ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आरसीएफ की धरती से शुरू हुआ यह पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष आज पूरे देश में फैल चुका है। और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हम चैन से नहीं बैठेंगे।   

मंच को संबोधित करते हुए फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के फिरोजपुर के डिविजनल सेक्रेटरी सोमनाथ भद्रा व फ्रंट के डिवीजनल अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि पूरे रेलवे में कर्मचारियों द्वारा अमरीक सिंह जी के नेतृत्व में किया गया संघर्ष इतिहास में कभी नहीं भूलाया जा सकता। और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। उन्होंने संयुक्त रूप में कहा कि फिरोजपुर डिवीजन का प्रत्येक रेल कर्मचारी इस संघर्ष में फ्रंट व एनएमओपीएस के साथ खड़ा है तथा पुरी रेलवे में सभी राज्य कर्मचारियों को साथ लेकर जोरदार तरीके से चल रहा है संघर्ष ने केंद्र सरकार की नींद हराम कर दी है तथा हर हाल में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवा कर ही दम लेंगे।  

इस महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया SC एंड ST रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन, OBC एसोसिएशन, ऑल इंडिया प्वाइंट्स मेन एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल, टी टी एसोसिएशन, स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, आरपीएफ स्टाफ इत्यादि सहित दिल्ली मंडल, अंबाला मंडल, जगाधरी वर्कशॉप, पटियाला वर्कशॉप, आरसीएफ कपूरथला व फिरोजपुर मंडल सहित कई जगह से सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से जसपाल सिंह सेखों व संजीव कुमार की अगुवाई में सैकड़ो कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शमुलियत की।  


No comments