ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के नेताओ ने देश के 3 राज्यों में BJP की शानदार जीत पर ख़ुशी मनाई, बांटे लड्डू .....

- 3 राज्यों में भाजपा की जीत ने साबित किया कि लोग PM मोदी के कार्यों व नीतियों से उत्साहित है  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के भाजपा नेताओ ने देश के 3 राज्यों में BJP की शानदार जीत पर ख़ुशी मनाते हुए भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल की अगुवाई में चारबत्ती चौंक पर एकत्र होकर जहाँ ख़ुशी मनाई वहीँ लड्डू बाँट कर लोगो का मुँह मीठा करवाया है। 

बता दे कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। जिसकी खुशी में भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता चारबत्ती चौंक पर एकत्र हुए। और लड्‌डू बांटकर व भांगड़ा डाल एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। 

भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने जो भरोसा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया है, उसके लिए वह सभी वोटरों के आभारी है। उक्त 3 राज्यों में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों व नीतियों से काफी उत्साहित है।   

इस अवसर पर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, राजेश पासी, डॉ. रणबीर कौशल, आकाश कालिया, मंडल प्रधान राजिंदर धंजल, मंडल-2 प्रधान कपिल धीर, मंडल सदर दोनां से सरबजीत दियोल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान सन्नी बैंस, जिला प्रधान SC मोर्चा रोशन सभरवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी तुली, जिला उपाध्यक्ष विक्की गुजराल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, दविंदर धीर, सुशील भल्ला, अशोक माहला, सतीश कटारिया, रणजीत राणा, राजन ठिग्गी, सुरिंदर सागर, डॉ. अमरनाथ, अनिल सेठ, नरेश सेठी, राकेश गुप्ता, धर्मवीर बॉबी, नानक चंद आदि मौजूद थे।  


No comments