ब्रेकिंग न्यूज़

फ्रांस में 4 दिन से रोका गया जहाज पहुंचा भारत ....

- मानव तस्करी के शक में रोका था जहाज,  सफर कर रहे 276 यात्री पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई     

फ्रांस में पिछले 4 दिन से मानव तस्करी के शक में रोका गया जहाज आज वापिस मुंबई एयरपोर्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि जहाज में 276 यात्री थे। इसने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जो मंगलवार सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।    

PTI रिपोर्ट के अनुसार सुबह लगभग 4:30 बजे इस फ्लाइट से 276 लोग लौटे हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CISF ने इनसे पूछताछ की। वहीं, कई लोग मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें ज्यादातर लोग पंजाब, गुजरात और दक्षिण भारत के हैं।  

जानकारी अनुसार पहले इस फ्लाइट के सोमवार दोपहर 2:20 बजे भारत आने की बात हुई थी। लेकिन कुछ लोग देश वापसी नहीं करना चाहते थे। इस वजह से फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी हो गई। इन लोगों ने फ्रांस में ही शरण देने की मांग की थी।  

बताने योग्य है कि 22 दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहे भारतीय नागरिकों वाला विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली कि इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है। जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था।   

No comments