कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब फायरिंग मामले में मजीठिया ने लगाए आरोप ...
- कपूरथला पुलिस की कार्यवाही को संदेह के घेरे में बताया
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में फायरिंग मामले को लेकर शिअद के वरिष्ट नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जहाँ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए वहीँ कपूरथला पुलिस की कार्यवाही को संदेह के घेरे में बताया हैं।
दूसरी तरफ मजीठिया के साथ आये एक बुजुर्ग दंपती ने कपूरथला पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने 21 नवंबर को दर्ज की गई हत्या की कोशिश की FIR में जानबूझ कर फंसाया है। क्योंकि जिस FIR में उनके बेटे गुरप्रीत का नाम डाला गया है। उस घटना के समय गुरप्रीत अमृतसर श्री दरबार साहिब गया हुआ था।
मजीठिया ने कहा कि CM भगवंत मान गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने गुरुघर के अंदर गोलियां चलाने के ऑर्डर किए। जिसके बाद पुलिस ने भी बिना डरे गोलियां चलाई। सरकार गुरुद्वारा की जगह का कब्जा अपने जानकारों को दिलवाना चाहती है, जिसके चलते इतना बड़ा खूनी खेल रचा गया।
गुरप्रीत के पिता बलविंदर सिंह ने कहा- उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उनके घर में कुछ दिन बाद शादी है और उनके बेटे को पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह निहंग बाणे में था। बिक्रम सिंह मजीठिया ने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार को साथ लेकर पंजाब के DGP को शिकायत भी देंगे।
वहीँ मजीठिया ने कहा गुरप्रीत के साथ उसके दो अन्य निहंग दोस्त भी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। उनकी पहचान निशान सिंह और भगेल सिंह के रूप में हुई है। यह तीनों युवक घटना वाले दिन श्री दरबार साहिब में थे। जिसे लेकर परिवार ने CCTV फुटेज भी दिखाई है।
No comments