कपूरथला में सब्जी दुकानदारों की हड़ताल हुई खत्म ... ??
- अपनी हद में रहेंगे दुकानदार, मंडी में नहीं लगेगी कोई रेहड़ी
- रेहड़ी वालो के लिए निगम उचित स्थान करवाएगा उपलब्ध
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध कब्जों की भरमार के चलते निगम द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे मंडी के दुकानदारों ने आज दोपहर बाद हड़ताल खत्म कर दी है। इस मामले में जनता और दुकानदारों की समस्या को देखते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने सार्थक भूमिका निभाई और निगम कर्मिओ और दुकानदारों की बैठक करवाकर अवैध कब्जे न करने और कुछ अन्य शर्ते तय कर हड़ताल खत्म करवा सब्जी मंडी की दुकाने खोल दी गई।
बता दें कि कपूरथला की सब्जी मंडी में वीरवार को निगम की टीम दवारा अवैध कब्जो के खिलाफ की गई कारवाही को लेकर पिछले तीन दिनों से सब्जी मंडी के दुकानदारों ने हड़ताल की हुई थी। प्रधान अशोक महाजन ने निगम प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा था कि निगम ने कार्यवाही करते हुए गरीब रेहड़ी और फड़ी वालो के समान बिखेर कर उनका नुकसान किया था। जिसमे गरीब रेहड़ी वालो का हज़ारो रुपए का समान निगम ने जब्त कर लिया था। हालाँकि मंडी में हड़ताल के चलते जहाँ सब्जी विक्रेताओं का आर्थिक नुकसान हो रहा था वहीँ सब्जी न मिलने के कारन शहर वासी भी परेशान थे।
दुकानदारों तथा शहर वासियों की समस्या को देखते हुए आप नेता गुरपाल सिंह ने आज निगम कर्मियों तथा सब्जी मंडी के दुकानदारों की एक बैठक करवाई और उनकी समस्याए सुनी। जिसके बाद कुछ शर्तों के आधार पर हड़ताल खत्म कर दी गई। गुरपाल सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में निगम दवारा दुकानों से बाहर तीन फुट पर येल्लो लाइन लगाई जायगी। जिसकी हद में दुकानदार अपना सामान रख सकेंगे। और इस मंडी में कोई रेहड़ी नहीं लगेगी। सभी रेहडिओ को बड़ी मंडी में शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान के आगे कोई रेहड़ी लगवाता है तो उसका सामान जब्त कर चलान भी किया जायगा।













No comments