पंजाब में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चेयरमैन अहलूवालिया ने पुरातन इमारतो का किया दौरा ...
- जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड चेयरमैन ने कपूरथला की पुरातन इमारतों का किया दौरा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में पर्यटन को उत्साहित करने के मकसद से आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव व जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डा. एसएस आहलुवालिया ने कपूरथला की पुरातन इमारतों का दौरा किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष व योजना बोर्ड के चेयरमैन ललित सकलानी, प्रदेश संयुक्त सचिव व नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन और एससी विंग से हल्का कोऑर्डिनेटर अनमोल कुमार भी मौजूद रहे।
डॉ. एसएस आहलुवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी माह आयोजित पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट के तहत पंजाब में पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के प्रति गंभीर हैं। इसी मकसद से उन्होंने शनिवार को सैनिक स्कूल कपूरथला, शालीमार बाग, जगजीत क्लब, दरबार हॉल (पुरानी कचहरी), मौरिश मस्जिद, स्टेट गुरुद्वारा साहिब, पंज मंदिर और गोल कोठी के संदर्भ में जानकारी एकत्रित की है, जिससे इनमें सुधार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस बारे में वह पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कपूरथला के अलावा अमृतसर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब पहले से ही विदेशी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। इसलिए सूबे को भारतीय पर्यटन के मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।














No comments