संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयास से ओमान में फंसी पंजाब की 5 लड़कियां वतन लौटीं .....
- मोटे वेतन का लालच देकर ले गए थे ट्रेवल एजेंट
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पिछले कई महीनों से मस्कट में मारपीट और अन्य अत्याचार झेल रही पंजाब की पांच लड़कियां राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीजवाल के प्रयास से वतन वापस लौटी है। उज्जवल भविष्य की मंशा लेकर मस्कट गई इन पांच लड़कियों को भारी वेतन दिलाने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंटो ने फंसा दिया था।
इन लड़कियों ने मुश्किल से राज्यसभा संत बलबीर सिंह सीचेवाल तक पहुंच बनाई। जिसके बाद संत सीचेवाल ने इन लड़कियाें की व्यथा सुनकर गंभीर से कदम उठाए और ओमान में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उनकी घर वापसी सुनिश्चित हुई।
संत सीचेवाल के प्रयासों से अब तक करीब 38 लड़कियां अरब देशों से वतन वापस आ चुकी हैं। 23 अगस्त के बाद से 15 लड़कियां अरब देशों से वतन पहुंच सकी हैं।
शनिवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में इन 5 लड़कियों ने अपना दुख व्यक्त किया और अपील की कि माता-पिता अपनी लड़कियों को इन अरब देशों में भेजने से बचें। वापस लौटी लड़कियां जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और कपूरथला जिलों से संबंधित हैं। जालंधर जिले से लौटी लड़की ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ओमान में थी, जहां उससे घर का काम करवाया जा रहा था. लेकिन जब वह बीमार पड़ी तो उसे प्रताड़ित किया गया और वहां उसका इलाज नहीं किया जा रहा था। पीड़ित लड़की ने बताया कि अभी भी कई लड़कियां वहां फंसी हुई हैं। ट्रैवल एजेंट उन्हें वापस भेजने के लिए 3 से 5 लाख रुपये मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक लड़की को मारने की भी कोशिश की गई।
फिरोजपुर से आई युवती ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उसे दुबई के एक मॉल में काम दिलाने का आश्वासन दिया था और 35 से 40 हजार रुपये वेतन देने का वादा किया था, लेकिन एजेंट ने उसे कुछ दिन दुबई में रखने के बाद मस्कट भेज दिया। जहां उससे घर का काम करवाया जाता था, वहां उसे बहुत कम पैसे दिए जाते थे और हमेशा जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
इसी तरह जालंधर की लड़की ने कहा कि 1,60,000 रुपये देने के बावजूद उसके एजेंट उसे वापस नहीं भेजा जा रहा था। उल्टे वहां उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया।
ओमान के मस्कट में भारतीय दूतावास का पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आभार जताया और लोगों को फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक यह सब बंद नहीं होगा।













No comments