ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भाई ने बहन को किया किडनैप, FIR दर्ज ....

- विरोध करने पर भाई ने मारपीट भी की, जीजा ने की शिकायत   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला    

पंजाब के जिला कपूरथला की फगवाड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी ही बहन को किडनेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिसकी शिकायत उसके जीजा ने की है। युवक पर अपनी ही बहन को अगवा करने तथा मारपीट करने का आरोप है। युवक फोन कर जान से मारने की धमकियां भी देता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

थाना फगवाड़ा के जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह के अनुसार शिवम कुमार पुत्र नवल किशोर सैदपुर पटेड़ा, बिहार का रहने वाला है। इन दिनों वह प्रेम नगर, खेड़ा रोड, सिटी फगवाड़ा में रहता है। उसकी शादी 20 फरवरी 2023 को खुशी पुत्री संतोष कुमार वासी दामोदरपुर, बिहार के साथ हुई थी।  

शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी की उम्र 18 साल है। उसका भाई अभिषेक उर्फ काजू उसको फोन कर जान से मारने की धमकियां देता था। 2 जून को शाम लगभग 6:45 पर वह और उसकी पत्नी खुशी घर पर थे। इस दौरान अभिषेक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ ग्रे रंग की होंडा कार में आया और गाली गलौज करने लगा।  

शिवम के अनुसार उसने खुशी को धक्के से अपने साथ गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उसने रोका तो मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह खुशी को धक्के से अगवा कर ले गया। उसने अभिषेक के मां-बाप को इसकी सूचना दी तो वह आनाकानी करने लगे। तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।   

No comments