ब्रेकिंग न्यूज़

बस ड्राइवर ने साथियों संग मिलकर छात्रा से किया गैंगरेप ... ??

- छात्रा से व्हाट्सएप पर चैटिंग करता था बस ड्राइवर, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के लुधियाना में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर वॉट्सऐप पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्‌टी दिलाकर एक होटल में ले गया।    

होटल में ले जाकर आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।   

जानकारी अनुसार उसके बाद छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे फिर होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया। थाना सदर में पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

सहमी हुई पीड़ित छात्रा ने यह सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई।    

जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत थ जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कब लिया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह वासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह वासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।   

No comments