ब्रेकिंग न्यूज़

मंडी बोर्ड में बीते समय में हुई लूट खसोट की होगी जांच -- बरसट

- मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा ----- दाना मंडी में सभी मुश्किलों का जल्द होगा हल   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला        

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कपूरथला में आप के सीनियर नेता परविंदर सिंह ढोट ने के दफ्तर में आप के नेतायों और वालंटियर की एहम मीटिंग की इस मीटिंग में कंवर इकबाल सिंह, अवतार थिंद जगदेव थापर व अन्य ने विशेष रूप से शिरकत की इस दौरान चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने जहां इस मीटिंग में पार्टी की पार्टी की दोआबा में रणनीति और जालंधर लोक सभा चुनाव पर चर्चा की।   

वही उन्होंने कहा की कपूरथला के आप नेतायों ने उन्हे बताया है कि कपूरथला जो की एशिया की सबसे बड़ी खरबूजा मंडी है और इस के लिए मंडी बोर्ड के राजस्व को बढ़ाने के लिए एक विशेष रिपोर्ट उनके द्वारा तैयार की जा रही है जिस पर गौर करने के बाद वह इस वर्ष शुरू होने वाले खरबूजे और तरबूज के सीजन के लिए एक खास योजना तैयार कर मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उस योजना पर काम करने के निर्देश देंगे ।   

चेयरमैन ने कहा के पिछली सरकार के दौरान मंडी बोर्ड में जो लूट खसूट की गई है और उसकी जांच करवाई जाएगी और उनके कार्यालय के दौरान पंजाब की मंडियों में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और किसी भी किस्म के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जाएगा।  

हरचंद सिंह बरसट ने साफ किया की कपूरथला की खरबूजा मंडी के लिए उनके पास के मास्टर प्लान है और कपूरथला के आम आदमी पार्टी की के नेतायों के वफद को इस पर पूरी तनदेही से काम करने की जिमेवारी दी गई है जिस के बढ़िया परिणाम सामने आएंगे दूसरी तरफ आप नेता परविंदर सिंह ढोट ने बताया की कपूरथला मंडी की अन्य मुश्किलें भी चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के ध्यानर्थ की गई है जिस पर उन्हों ने भरोसा दिया की जल्द ही सभी मुश्किलों को हल कर दिया जाएगा।   

आप नेता ने कहा की जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने चेयरमैन मंडी बोर्ड हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया है जिस में कपूरथला से भी कुछ लोगो को चुना गया है जिनको आने वाले दिनों में पार्टी हाईकमान की और से चुनाव प्रोग्राम दिए जाएंगे जिस से लोक सभा के उपचुनाव में पार्टी की बड़ी जीत को सुनिश्चित किया जाएगा ।   

No comments