ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस की इमानदारी ---- लावारिस मिले दो मोबाइल मालिकों को सौंपे ....

- पुलिसकर्मियों की इमानदारी की मिसाल अन्य कर्मियों के लिए बनी प्रेरणा स्रोत   

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर     

पंजाब के अमृतसर जिले में कुछ पुलिस कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। और ईमानदारी से अपनी सामाजिक ड्यूटी भी निभा रहे है। इसी क्रम में अमृतसर ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों ने लावारिस मिले 2 मोबाइल फोन मालिकों की तलाश कर उन तक पहुंचाने का सार्थक कार्य किया है। 

जानकारी अनुसार बस स्टैंड अमृतसर के छोटे गेट पर ड्यूटी करते हुए ASI गुरजीत सिंह और HC हरमेश्पाल सिंह को लावारिस पड़े 2 मोबाइल फ़ोन मिले थे। जिनको उन्होंने साइबर सेल की मदद तथा इनकमिंग कॉल के अदहर पर पूछताछ कर ट्रेस करते हुए मालिकों का पता लगाया। और उनको मोबाइल फ़ोन हवाले किये है।    

उक्त दोनों कर्मचारियों के इस प्रयास से अमृतसर ट्रैफिक पुलिस की छवि सार्थकता उकेरी है। ऐसे कर्मचारी हमेशा ही इमानदारी से लोगों की मदद के लिए मौजूद रहते है। मोबाइल फोन वापिस मिलने पर मालिक जोबन्जीत वासी गूमटाला ने अमृतसर ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद करते उच्च अधिकारिओ से इन कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु रिवार्ड देने का आग्रह खबरनामा इंडिया के माध्यम से किया है। और उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी दूसरे कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत्र हैं और उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।  


No comments