कपूरथला में जायदाद की खातिर पोतों ने दादा से की मारपीट ...
- सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने पोतों पर लगाए आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव दोदा बजीर से इन्सानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग।ने सिवल अस्पताल में दर्द से कराहते हुए अपनी दास्तां सुना रहा है कि किस तरह से जायदाद की खातिर उसके पोत्रे उससे मारपीट कर रहे है।
ऐसा बुजुर्ग के साथ एक दफा नही बल्कि कई बाघ हुआ है कि पोत्रों ने उसे पीटा है। हर बार गांव के गणमान्य लोग समझौता करवा देते थे। लेकिन इस बार सारी हदें पार कर दी है जिस कारण उसका जीना मुश्किल हो गया है। इधर सिवल अस्पताल में घायल बुजुर्ग को लगी चोटों की MLR काट कर डयूटी डाक्टर द्वारा सबंधित थानें को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के बयान दर्द नहीं किए है।
जानकारी अनुसार सिवल अस्पताल में उपचाराधीन अमर सिंह पुत्र लाल सिंह ने अपने पोत्रों पर आरोप लगाया कि उसके परिवार में उसकी काफी समय से मारपीट हो रही है। गत रात्रि जमीन की मांग करते हुए उसके अपनो ने गला दबा कर मार डालने तक की कोशिश की। जिस संबधी वह गांव के गणमाण्य लोगों को सूचित किया गया। जिन्होंने उसे सिवल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। बुजुर्ग ने बताया की उसे उसी के घर में शौच तक जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ऐसे में वह गांव के अन्य घरों में शौच जाने को मजबूर है। अपनी आपबीती सुनाते हुए बुजुर्ग की आखें भर आई।













No comments