ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले की राजनीति में जल्द होगा बड़ा धमाका ... ??

- केंद्रीय नेताओ के माध्यम से एक बड़ा नेता जल्द भाजपा में होगा शामिल   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला जिले में आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला हैं। सूत्रों की माने तो कपूरथला से जुड़ा एक बड़ा नेता जल्द ही केंद्रीय भाजपा नेताओं के माध्यम से भाजपा में शामिल होने वाला है। हालांकि इस गतिविधि को पूरी तरह से गुप्त गया है और उक्त नेता के किसी नजदीकी को भी इसकी खबर नहीं है। लेकिन क्षेत्र में चर्चा जरूर जारी है। और माना यह भी जा रहा है कि इस नेता के शमिल होने के बाद कपूरथला के राजनितिक समीकरण बदल जायँगे।    

बता दें कि अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर जहां हर पार्टी अपने अपने तौर पर अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। वही कुछ विपक्षी पार्टियों के नेता भी अपने राजनितिक भविष्य को देखते हुए अपनी पार्टी छोड़ दूसरी भाजपा पार्टी में अपना भविष्य तलाशते हुए दल बदल रहे हैं। इसी क्रम में बीते समय में पंजाब के कई बड़े नेता अपनी पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

सूत्रों की माने तो इसी क्रम में जल्द ही कपूरथला जिले का एक बड़ा नेता भी भाजपा में शामिल होने वाला है। हालांकि इस संबंध में उक्त नेता के नजदीक रहने वाले नेता भी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है। लेकिन चर्चा अनुसार उक्त नेता केंद्रीय भाजपा नेताओं की सहमति और उनक माध्यम से ही जल्द भाजपा का कमल थाम लेगा। और उसके शामिल होने के बाद कपूरथला की राजनीती के समीकरण भी बदलने की प्रबल संभावना है।   

No comments