कैप्टन अमरिंदर बन सकते हैं गवर्नर, पढें किस राज्य के .... ??
- PM मोदी से कैप्टन के अच्छे संबंध होने के चलते ही भाजपा ने कार्यकारिणी में किया था शामिल
- कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के अगले गवर्नर कैप्टन होंगे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र राज्य के गवर्नर बनने के आसार हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा की टॉप लीडरशिप में इसको लेकर सहमति भी बन गई है। कैप्टन को नई जिम्मेवारी सौंपने की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। वहीं भाजपा अमरिंदर को 83 सदस्यों वाली राष्ट्रिय कार्यकारिणी में पहले ही शामिल कर चुके हैं।
कैप्टन को गवर्नर बनाए जाने की चर्चा को इसलिए सशक्त माना जा रहा है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 29 जनवरी को होने वाली पटियाला रैली में पंजाब में लोकसभा चुनाव कम्पेन शुरू होने वाली थी। लेकिन फ़िलहाल रैली रद्द हो गई। लेकिन रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी है और इसकी कमान कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही सौंपी गई थी।
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पिछले कुछ समय से विवादों में है। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। बाद में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बना दिया था।














No comments