कपूरथला में ज़िला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन ...
- खेल से जुड़े विभागों को गावं में स्काउट भेजकर टैलेंट की पहचान करनी चाहिए --- राजीव वालिया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
ज़िला वुशु एसोसिएशन ऑफ़ कपूरथला (रज़ि) के प्रधान राजीव वालिया द्वारा KRJ DAV स्कूल डिफेन्स कालोनी परिसर में वुशु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे कपूरथला स्पोर्ट्स एकेडमी, एस एस क्लब कपूरथला, हरप्रीत मार्शल आर्ट्स क्लब नडाला, फिट ऑलवेज हिट क्लब कपूरथला, प्रीमेप्रो बॉक्सिंग क्लब व फाइटर स्पोर्ट्स क्लब ने भाग लिया। वही इस वुशु चैंपियनशिप में पार्षद बलजीत काला और स्कूल की प्रिंसिपल एस शर्मा विशेष तौर पर खिलाड़िओ का होंसला बढ़ाने पहुंचे।
इस अवसर पर राजीव वालिया ने समय समय पर स्कूल द्वारा दिए जाते सहयोग के लिए केआरजे डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल एस शर्मा का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रिंसिपल एस शर्मा ने राजीव वालिया द्वारा युवाओ को बुराइओं से दूर रखने और स्वस्थ्य रखने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यो की सरहाना की। इस अवसर पर राजीव वालिया ने कहा कि वुशु राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक संभावनाओं वाला खेल है।
उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण और दूरदराज़ के इलाकों में सुविधाओं की कमी है लेकिन प्रतिभा की नहीं। उनके मुताबिक खेल से जुड़े विभागों को ऐसी जगहों पर स्काउट भेजकर टैलेंट की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है। तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
इस अवसर पर महासचिव गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह, साहीवाल पलवान, अवनीत कौर धालीवाल, ममता, हरप्रीत सिंह नडाला, पांडव राय, अतुल कुमार, संजय मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, दिव्या, संजय शर्मा, संजीव वालिया, मनदीप सिंह, सूरज कुमार, राम कुमार, जोगिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।


















No comments