ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के AAP नेताओ की मेडिकल कालेज के होस्टल को लेकर सरकार से मांग ... ??

- बोले हॉस्टल का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाए   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के AAP नर्ताओ ने शहीद ऊधम सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित सभा में शहीद की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सरकार से मांग की है कि कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर जाये। 

आप नेता परविंदर सिंह ढोट, गुरपाल सिंह और कंवर इकबाल के नेतृत्व में शहीद ऊधम सिंह को समर्पित आयोजन में कहा कि आज हम जिस आजाद फिजा में सांस ले रहे है वह उनकी ही देन है। जिस जिंदादिल्ली से उन्होंने देश के दुश्मनों का सामना किया और जिस बाहदुरी से अपने देश को गुलामी से आजाद करवाया वह एक मिसाल है।  

आप नेता परविंदर सिंह ने कहा कि ऊधम सिंह देश की अमूल्य धरोहर है और सभी AAP नेताओ की मांग है कि कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कालेज में विधार्थियो के लिए जो होस्टल बनाए जाए उसका नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम से रखा जाए। ताकि मेडिकल के क्षेत्र में शिक्षा लेने के बाद जनहित में कार्य करने वाले देश के यह नौजवानों शहीद ऊधम सिंह की प्रेरणा से प्रभावित हो कर हमेशा ही देश भक्ति की भावना से लबरेज हो कर की जन कल्याण की सेवा के लिए तत्पर रहे।   

आप नेतायों ने इस मांग की पूर्ति के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री पंजाब और माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी लिखने की बात कही है। पंजाब सरकार जो की CM भगवंत मान के नेतृत्व में पहले ही देश के शहीदो के स्वप्न साकार करने के लिए प्रायरस्त है और इस के चलते ही प्रदेश सरकार का शपथ समागम भी शहीदों की चरण स्पर्श धरती पर किया गया ताकि देश के शहीदों की बताए गए रास्तों पर चलकर प्रदेश के आम लोगो को हर लोकतांत्रिक अधिकार की प्राप्ति हो और सबका सर्वपक्षीय विकास हो।   

इस दौरान रिटायर्ड DSP गुरनाम सिंह, प्रेम शर्मा, राकेश कुमार, शेखर कुमार, गौरव कंडा, कुलवंत औजला, अनमोल गिल, अंगद ढोट, नवजीत ढोट, राम कुमार, सिमरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह सुखा धम्म, गुरकीरत सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।   


No comments