कपूरथला में कांजली रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत ... ??
- हस्पताल से किसी परिजन का हाल-चाल जान, अपनी सास के साथ वापस जा रहा था घर
- गांव धम्म के नजदीक बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को काबू कर पुलिस के हवाले किया, जांच जारी
खबरनामा इंडिया गोल्डी। कपूरथला
![]() |
| फाइल फोटो |
कपूरथला के कांजली रोड पर गांव धम्म के नजदीक देर रात एक बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत होने की खबर है। जबकि बाइक पर ही सवार एक महिला जो गंभीर रूप से घायल है को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार कुलविंदर सिंह वासी लखन के पड्डे कपूरथला सिविल अस्पताल से किसी परिजन का हालचाल जानने के उपरांत वापस अपनी सास कमलजीत कौर के साथ रात लगभग 9 बजे घर जा रहा था। गांव धम्म के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मोके पर मौजूद राहगीरों के अनुसार घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
उक्त हादसे में बाइक चालक कुलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि राहगीरों द्वारा घायल महिला कमलजीत कौर को गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ थाना कोतवाली के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथा मृतक के परिजनों के बयान के कलमबंद करने के उपरांत उचित कार्रवाई कर दी जाएगी।


















No comments