ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में शादी समारोह दौरान पैलेस में हवाई फायर करना पड़ा महंगा, दो युवकों पर FIR, गिरफ्तार

- थाना सुल्तानपुर लोधी में FIR दर्ज, दो अवैध पिस्टल व मैगजीन बरामद   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला        

कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने सफरी इंटरनेशनल पैलेस में अवैध पिस्टल से हवाई फायर करने के आरोप में दो लोगों पर FIR दर्ज की है। इन आरोपियों से पुलिस कोई दो पिस्टल, दो मैगजीन व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जानकारी अनुसार एक मुखबिर ने गश्त कर रही पुलिस पार्टी को सूचना दी कि हरमनजीत सिंह उर्फ ​​बाबा पुत्र तरलोक सिंह निवासी चकपट्टी बालू बहादुर थाना कबीरपुर और परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव बाउपुर थाना कबीरपुर के पास अवैध पिस्टल हैं और इस समय दोनों सफरी इंटरनेशनल पैलेस में हवाई फायरिंग कर रहे हैं।   

इस पर ASI बलदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ सफरी पैलेस के गेट पर पहुंचे तो देखा मुखबिर के अनुसार उक्त दोनों युवक युवक पिस्तौल पकड़े आकाश की ओर हवाई फायरिंग कर रहे थै। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके पिस्टल व अन्य सामान बरामद कर लिया। 


No comments