ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कोरोना की फिर दस्तक --- डेढ़ महीने बाद आए 3 पॉजिटिव ... ??

- स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कोविड नियमों की पालना करने के दिए निर्देश   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला         

चीन में कोरोना के कहर के चलते जहां भारत सरकार ने कोरोला के नए वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है वही कपूरथला जिले में आज तीन संक्रमित मरीज मिलने से कोरोना की फिर से 10 तक मानी जा रही है। बता दें कि इससे डेढ़ माह पहले एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। वही कोरोना नियमों की पालना करने तथा वैक्सीन को लेकर कुछ लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं और कईयों ने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है।   

हालांकि सेहत विभाग ने एडवाजरी जारी कर लोगों को भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरुर लगाने की हिदायत दी है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के खतरे के के चलते विभाग ने कहा है कि सर्दियों के मौसम में होने वाले आम खांसी-जुकाम को बिल्कुल भी हल्के में न ले। जिले में आज 3 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डाक्टरों ने तीनों को घर में ही आइसोलेट होने के लिए कहा है। तीनों मरीजों की हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है। 

क्रिसमस और नए साल पर जश्न के माहौल के बीच पंजाब  में रोजाना सामने आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी और ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी कर दी है। जिले में बीते साल के आखिरी दिसंबर के महीनें  में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले करीब 15 के करीब थे।  

बता दें कि कपूरथला जिले में अभी भी ऐसे लोग है जिन्होंने कोरोना की दो लहरें के समय भी कोरोना वैक्सीन ही नही लगाई। अब जैसे ही तीसरी लहर ने दस्तक दी है तो ऐसे लोग सामने आ रहे है जिनमें युवा पीढ़ी के साथ बुजुर्ग भी शामिल है। जबकि कई लोगों ने दूसरी डोज भी नही लगवाई है।  सूत्रों के मुताबिक जबसे तीसरी लहर की दस्तक वाली खबरें आ रही है तबसे इन 2 दिनों में जिले में बनाए गए टीकाकरण सेंटरों पर 42 ऐसे लोग पहुंचे थे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की गिनती 72 के करीब थी।   


No comments