ब्रेकिंग न्यूज़

AAP सरकार दवारा गन्ने की कीमत 380 रुपये क्विंटल करने का ऐलान सराहनीय ...

- आप पार्टी असली किसान की हितैषी पार्टी है  -- परविंदर सिंह ढोढ  

खबरनामा इंडिया बबलू कपूरथला         

पंजाब सरकार द्वारा गन्ने की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया गया है जो की पूरे भारत में सबसे अधिक है। इस फैसले पर सहर्ष प्रतिक्रिया देते हुए AAP नेताओं ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार ने इसकी घोषणा कर यह साबित कर दिया है कि वह असली किसान हितैषी पार्टी है जिस कारण राजनीतिक दल इस घोषणा पर खामोश हैं जो की किसान हितैषी होने का झूठा दावा करते रहे हैं।  

आप नेताओं परविंदर सिंह, गुरपाल सिंह तथा कुंवर इक़बाल ने कहा कि इसके साथ ही CM पंजाब ने यह भी आश्वासन दिया है कि अब से किसी भी किसान का गन्ना का कोई भी भुगतान किसी भी मिल की तरफ बकाया नहीं होगा, जिससे किसान बिना किसी दबाव के अपनी फसल बेच सकें।  

आप नेताओं ने कहा कि CM भगवंत मान स्वयं किसान परिवार से संबंधित हैं। और वह किसानों की सभी समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं और वह हमेशा उसका हल ढूढने की कोशिश कर रहे हैं इस के चलते धान की सीधी बिजाई के लिए प्रदेश के किसानों के खातो में 24 करोड़ से अधिक की राशि डाली गई है जिस से प्रदेश के 29 हजार से अधिक के किसानों को लाभ होगा।   

आप नेतायों  ने कहा कि किसानों को उनके हित में चल रही सरकारी लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। वह जल्द ही जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर विभिन्न स्थानों पर किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष केंपो का आयोजन करवायेंगे। ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। जिसके लिए पार्टी की किसान विंग और वालंटियर की एक विशेष टीम बनाई जा रही है।     

 

No comments