ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के CM भगवंत मान दिल्ली रवाना, पढें क्यों ... ??

- नीति आयोग की बैठक के बुलावे पर जाने से पहले बोले --- मैं पूरा होमवर्क करके जा रहा हूं    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के CM भगवंत मान आज 2 दिन के दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। चंडीगढ़ से रवाना होने से पहले CM मान ने कहा कि नीति आयोग ने बार-बार तत्कालीन CM  कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी को बुलाया। उन्हें कहा कि पंजाब की जरूरतों के बारे में बताओ। लेकिन वह कभी नहीं गए। "मैं पूरा होमवर्क करके जा रहा हूं।" 

CM भगवंत मान ने कहा कि नीति आयोग की मीटिंग 2 दिन चलेगी। पंजाब से जुड़ी हर समस्या को आयोग के सामने रखूंगा। पंजाब की बदकिस्मती रही कि कैप्टन और चन्नी बार-बार बुलाने पर भी नहीं गए। 3 साल बाद पंजाब का कोई प्रतिनिधि इस मीटिंग में जा रहा है।   

- मीटिंग में इन मुद्दों पर सीएम करेंगे चर्चा ......  

CM मान ने कहा कि मीटिंग में पानी, किसानों की कर्ज माफी, MSP की लीगल गारंटी, कनाल सिस्टम को बहाल करने, बुड्ढे नाले की सफाई, इंडस्ट्री को बढ़िया माहौल देने, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ तथा हेल्थ से जुड़े मुद्दे उठाऊंगा। मान ने यह भी कहा कि मैंने पूरी स्पीच नीति आयोग की मीटिंग के लिए भेज दी है। पंजाब के भले का कोई भी मौका मिले, मैं उसे कभी भी नहीं छोडूंगा।    




No comments