ब्रेकिंग न्यूज़

आजादी दिवस पर केंद्र की तिरंगा मुहिम के खिलाफ सांसद मान, पढ़े क्या कहा ... ??

- सांसद ने ट्वीट में लिखा ---- खालसायी केसरी झंडे लगाकर अपनी आजाद हस्ती को कायम करें  

- CM मान ने कहा --- संविधान की शपथ खाकर तिरंगे से दिक्कत क्यों ?  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

आजादी दिवस को लेकर केंद्र सरकार की चलाई जा रही तिरंगा मुहिम संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को रास नहीं आ रही है। सांसद मान ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि अपने घरों और कारोबारी संस्थानों पर केसरी झंडा लगाएं। इस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने सांसद मान पर तंज भी कसा है।  

CM मान ने कहा कि संविधान की कसम खाने वालों को तिरंगे से दिक्कत क्यों है?  वही अब  इस मुद्दे को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। इससे पहले सांसद सिमरनजीत सिंह मान शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह चुके हैं। जिसका CM मान ने कड़ा विरोध किया था।   

सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल अपने स्टूडेंट से कट्टरवादी सोच के तहत तिरंगे झंडे की बात करते हैं। इन तानाशाही हुक्मो को सिख विद्यार्थी कैसे मंजूर करेंगे। मान ने कहा कि केसरी झंडा लगाकर अपनी खालसायी आजाद हस्ती को कायम रखना चाहिए। तिरंगा लहरा हमें उलझा कर हमारी अलग सोच पहचान और आजादी के मकसद को कट्टरवादी सोच के अधीन करने की कोशिश की जा रही है। 

वहीं दूसरी तरफ CM मान ने सिमरनजीत सिंह मान  ट्वीट पर कहा कि "संविधान की कसम खाते हैं और इन्हें देश का झंडा पसंद नहीं है" इस तरह का डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा। यह देश हमें शहीदों और पूर्वजों ने लेकर दिया है, हमने कुर्बानियां दी हैं।   




No comments