कोरोना UPDATE .... आज जिले में 165 नए संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??
- LPU फगवाड़ा से 21 और RCF से 10 पॉजिटिव
- कपूरथला जिले में एक्टिव केस 1142 हुए
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना की स्पीड ने नव वर्ष के साथ ही रफ़्तार पकड़ी हुई है। आज जिले में एक साथ 165 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 1142 एक्टिव मामले हो गए हैं।
सैनिक स्कूल में अभी तक 22 संक्रमित मामले सामने आने के बाद सैनिक स्कूल के रिहाइशी क्षेत्र को कंटोनमेंट जोगन घोषित किया गया था। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने की है। सोमवार को आए संक्रमित मामलों में सबसे अधिक LPU फगवाड़ा से 21 पॉजिटिव तथा रेल कोच फैक्ट्री से 10 पॉजिटिव की रिपोर्ट है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 165 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 140 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 9 एंटीजन से और अन्य लैब से 16 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 150 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
जिलें में पिछले 17 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 1142 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments