AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पढ़ें क्या....??
- केजरीवाल ने कहा -- पंजाब में जीत के बाद भगवंत मान होंगे AAP के सीएम
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां के दौरान आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे की औपचारिक घोषणा कर दी है उन्होंने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सीएम चेहरे को चुनने के लिए मोबाइल नंबर जारी कर जनता की राय मांगी थी। 3 दिन मे 21.59 लाख लोगों ने अपनी राय दी जिसमें लगभग 15 लाख लोगों ने भगवंत मन नाम का नाम प्रपोज किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जनता की राय को मानते हुए भगवंत मान का नाम AAP के सीएम चेहरे के लिए घोषित कर दिया है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि वह पंजाब में सीएम की दौड़ में नहीं है पंजाब का सीएम कोई शक समाज से ही चेहरा होगा 2017 में आपको इसी वजह से झटका लगा था कि सीएम फेस सिख समाज से नहीं था विरोधियों ने कहा कि बाहर से आकर कोई मुख्यमंत्री बन सकता है।
वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाना केजरीवाल की मजबूरी बन गया था। क्योंकि किसी बड़े चेहरे की तलाश में पूरी जोड़-तोड़ के बाद भी अंत में सांसद भगवंत मान को ही सीएम का चेहरा बनाना पड़ा बॉलीवुड स्टार सोनू सूद से लेकर दुबई के होटल व्यवसाई एसपीएस ओबरॉय और किसान नेता बलबीर सिंह का नाम डीसीएम चेहरे के लिए चर्चा में आया था। लेकिन कहीं बात नहीं बनी तो भगवंत मान को सीएम का चेहरा बनाना पड़ा।











No comments