कपूरथला में CORONA UPDATE .... आज 53 नए मिले संक्रमित, ..??
- RCF से 5, ओट क्लिनिक से 12 संक्रमित
- कपूरथला जिले में कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कपूरथला जिले में आज 53 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। जिसमें ओट कलीनिक से संबंधित 12 और RCF से 5 लोग पॉजिटिव है। जबकि दो दिन पहले इटली से आई फ्लाइट में कपूरथला के 9 यात्री पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को 92 पॉजिटिव आए थे। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी की है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 47 पॉजिटिव आरटी पीसीआर से, 6 एंटीजन से पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों ग्रामीण बैंक से संबंधित 32 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मामले बढ़ने लगे है। आज 6 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
जिलें में पिछले 8 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इटली से आने वाले मरीजों के सहित जिलें में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 202 हो गई है। बताने योग है कि 1 जनवरी को ग्रामीण बैंक के फाउंडेशन पार्टी से संबंधित अभी तक 32 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments