Breaking ..... कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह कोरोना संक्रमित ...?
- उनके कार्यालय के 10 लोगों के लिए गए सैंपल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच आज कैबिनेट मंत्री तथा कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह की रिपोर्ट को पॉजिटिव आई है इस बात की पुष्टि करते हुए कपूरथला के एसएमओ डॉक्टर संदीप धवन ने बताया कि बीते दिनों राणा गुरजीत सिंह का खांसी जुकाम की वजह से टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आ गई है।
कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि खुद कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने भी खबर नाम आईडया से हुई वार्ता में की है उन्होंने यह भी बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से उन्होंने टेस्ट करवाने की अपील की है।
डॉ संदीप धवन ने यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर राणा गुरजीत सिंह को होम आइसोलेट कर दिया गया है तथा उनके संपर्क में आए उनके कार्यालय में काम करने वाले 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।











No comments