कपूरथला का एक निजी स्कूल डीसी के आदेशों को दिखा रहा ठेंगा ..??
- स्कूल प्रबंधन की स्टाफ को दो टूक -- स्कूल नहीं आए तो नौकरी से निकाल देंगे
- 50% स्टाफ को स्कूल बुलाने के आदेशों को किया जा रहा है नजरअंदाज
- कपूरथला डीसी से आर्डर बदलने के लिए की गई है अपील -- डीईओ गुरदीप सिंह
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में 50% स्टाफ से कार्य करवाने के आदेशों को कपूरथला शहर में एक निजी स्कूल ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वही सूत्रों की माने तो स्कूल प्रबंधन ने सभी स्टाफ सदस्यों को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर स्कूल नहीं आए तो नौकरी से निकाल देंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी गुरदीप सिंह ने पहले तो यह कह दिया कि शिकायत आने के बाद ही कोई कार्यवाही कर सकते हैं लेकिन कुछ देर बाद यह भी बताया कि डीसी कपूरथला को इन आदेशों को बदलने के लिए अपील की गई है।
वहीं दूसरी तरफ स्कूल की प्रिंसिपल ने ऐसी गतिविधि को लेकर स्पष्ट तौर से इंकार करते हुए कहा कि उनका स्कूल किसी भी तरह से जिला प्रशासन के आदेशों की उल्लंघन नहीं कर रहा है।
बता दें कि कोरोला की तीसरी लहर के चलते प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के आदेश के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को भी 50% हाजिरी के तहत कार्य करने के स्कूल प्रबंधकों को आदेश दिए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला शहर का एक प्रभावशाली स्कूल इन आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए 100% स्टाफ को स्कूल में बुलाकर कार्य करवा रहा है जिसक गंभीरता से जांच करते हुए हाजिरी रजिस्टर चेक किया जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
सूती गहरी बताते हैं जिला शिक्षा अधिकारी से कोई भी इस संबंध में अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई करने की बजाय शिक्षा विभाग के सूत्र स्कूल प्रबंधन को सूचना दे देते हैं।
उनका इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी गुरदीप सिंह से बात हुई तो उन्होंने पहले यह कह दिया कि अगर कोई स्टाफ सदस्य शिकायत करता है तो उक्त स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है लेकिन कुछ देर बाद हुई वार्ता में उन्होंने खबरनामा इंडिया को यह भी बताया कि इन आदेशों को लेकर डीसी कपूरथला को एक प्रेजेंटेशन दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही डीसी कपूरथला अपने आदेश बदल रही है।











No comments