सिद्धू की फिर बल्ले बल्ले ...... पसंदीदा अधिकारी को मिला डीजीपी का कार्यभार ....??
- डीजीपी सहोता की नियुक्ति पर सिद्धू ने जताई थी आपत्ती
- देर रात 1986 बैच के IPS सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को मिली डीजीपी पद की जिम्मेवारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब कांग्रेस में पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की एक बार फिर से बल्ले बल्ले हो गई है। सिद्धू के दबाव में सरकार ने देर रात एक बड़ा उलटफेर करते हुए डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता को कार्यकारी डीजीपी पद से हटाकर उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को यह जिम्मेवारी सौंपी है।
बता दें कि इकबाल प्रीत सहोता की नियुक्ति को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार विरोध जता रहे थे। और इसी वजह से सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि इस मुद्दे पर हाईकमान की दखलंदाजी के उपरांत सिद्धू मान गए थे। वहीं सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ही सिद्धू की पसंद थे। लेकिन मुख्यमंत्री चन्नी ने अपनी पसंद के इकबाल प्रीत सहोता को डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो इस नई तैनाती के बाद पंजाब में ताबड़तोड़ पुलिस कार्यवाही होने की उम्मीद जताई जा रही है। और यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही ड्रग केस में भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।











No comments