ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ लगे नारे, कई घंटे से सड़क जाम ..??

- "सेहत मंत्री हाय हाय, पंजाब सरकार हाय हाय" के नारों के साथ नर्सिंग एसोसिएशन तथा NHM एम्पलाई यूनियन ने किया प्रदर्शन   

- प्रदर्शन के चलते सिटी थाना और ट्रैफिक टीम ने ट्रैफिक को किया डायवर्ट   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला         



पंजाब सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लामबंद होते हुए वीरवार को NHM एम्पलाई यूनियन तथा नर्सिंग एसोसिएशन की सेंकडो महिला कर्मियों ने सिविल अस्पताल कपूरथला के बाहर सड़क जाम कर पंजाब सरकार, सीएम पंजाब और सेहत मंत्री ओपी सोनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक उनका प्रदर्शन जारी है। 

"सेहत मंत्री हाय हाय,  इक्की दुक्की चक्क देयागे, धोन ते गोडा रख देयागे, DA खा गए,  भत्ते खा गए, लूट के खा गए, पंजाब सरकार हाय हाय, सेहत मंत्री हाय हाय, एलान मंत्री हाय हाय" जैसे कई नारों से सिविल अस्पताल कपूरथला के बाहर वीरवार सुबह से माहौल गर्माया हुआ था। 

क्योंकि NHM एम्पलाई यूनियन तथा नर्सिंग एसोसिएशन के सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आने जाने वालों को सड़क जाम के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सिटी थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दीया। 

- खबर की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए खबरनामा इंडिया ......  




No comments