ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता चेतन सूरी को संगठन ने दी अहम जुम्मेवारी, कई नेता खफा ....???

- संगठन के फैसले से नाराज कई नेता लामबंद होकर शाम तक कर सकते हैं कोई धमाका   

- जिला भाजपा प्रधान राजेश पाासी ने कपूरथला मंडल की जिम्मेवारी चेतन सूरी को दी   

- इससे पहले धर्मपाल महाजन थे कपूरथला भाजपा मंडल के प्रधान    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब में अगले वर्ष होने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा नेताओं को दी जाने वाली जुम्मेवारी के तहत जिला भाजपा कपूरथला के प्रधान राजेश पासी ने कपूरथला मंडल का कार्यभार युवा भाजपा नेता चेतन सूरी को सौंप दिया है। इससे पहले यह जिम्मेवारी भाजपा सीनियर नेता धर्मपाल महाजन संभाल रहे थे। 

नवनियुक्त मंडल भाजपा कपूरथला के प्रधान चेतन सूरी ने जहां पूरी निष्ठा से संगठन के हित मे कार्य करने की बात कही वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना कैरियर बजरंग दल से शुरू किया था। और 14 वर्ष तक बजरंग दल में कार्य करने के उपरांत वर्ष 2015 में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2 वर्ष संगठन के विस्तारक के रूप में भी जिम्मेवारी संभाली। और वर्ष 2020 तक बतौर पार्षद उन्होंने शहरवासियों की सेवा भी निभाई है।  

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो जिला प्रधान राजेश पासी के इस फैसले से खफा कुछ भाजपाई नेता इसके प्रति प्रतिक्रिया जताने के लिए देर शाम तक एकत्रित हो रहे हैं और कोई नया धमाका भी कर सकते हैं। 




No comments